October 29, 2025

जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित : जल संसाधन व भवन निर्माण मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं

  • नीतीश कुमार के साथ आने से पहले बिहार में भाजपा की कोई हैसियत नहीं थी : अशोक चैधरी
  • आँकड़े पर संदेह है तो जातीय जनगणना करवाए केंद्र सरकार : संजय कुमार झा

पटना। शुक्रवार को जदयू मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चैधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा व विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने सभी जिलों से पहुंचे आमजनों की शिकायतों को सुनकर उनके समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वही इस दौरान जातीय गणना के मामलें में भाजपा के आरोपों पर बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चैधरी ने कहा कि जब भी देश में क्रांति की शुरुआत हुई है और जिन भी नेताओं ने इसकी अगुवाई की उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। बाल विवाह और सती प्रथा के दौरान भी यह देखा गया था। हमें इस बात का गर्व है कि नीतीश कुमार के रूप में देश में एक ऐसा बेटा पैदा हुआ जिन्होंने पहली बार जातीय गणना करवाने की हिम्मत दिखाई। अशोक चैधरी ने आगे कहा कि भाजपा शुरू से ही जातीय गणना की विरोधी रही है। न्यायालय में भी जाकर BJP के लोगो ने व्यवधान उत्पन्न करने का भरसक प्रयास किया। उन्होंने आगे कहा कि जिन्हें जातीय गणना के आँकड़े पर संदेह है उन्हें प्रामाणिक आधार प्रस्तुत करना चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अशोक चैधरी ने कहा कि कौन किसके कंधे पर बैठकर आगे बढ़ा है यह पूरा देश जानता है। नीतीश कुमार के साथ आने से पहले बिहार में भाजपा की क्या हैसियत थी यह बताने की आवश्यकता नहीं है। वही जल संसधान मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि भाजपा को अगर जाति आधारित गणना के आँकड़े पर विश्वास नहीं है तो केंद्र सरकार जनगणना के माध्यम से तमाम जातियों की गिनती करवा ले। इससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जायेगी और भाजपा का संदेह भी दूर हो जायेगा। दरभंगा एम्स मामले पर संजय झा ने कहा कि दरभंगा में एम्स के निर्माण के लिए बिहार सरकार ने शोभन में 151।17 एकड़ जमीन मुफ्त में मुहैया करवाई और साथ में मिट्टी भराई के लिए भी 309 करोड़ रुपये मंजूर दी, ताकि उक्त भूमि को तैयार करने में कोई विलंब न हो लेकिन केंद्रीय टीम ने उसे अनुपयुक्त करार दे दिया। भाजपा के जितने भी नेतागण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं वो केंद्र सरकार से शोभन के लिए एनओसी दिलवाए। तुरंत वहां दरभंगा एम्स का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वही इस कार्यक्रम में माननीय सांसद चन्देश्वर चन्द्रवंशी, विधानपार्षद संजय कुमार सिंह एवं रविंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित थे।

You may have missed