February 25, 2026

पटना के एकतापुरम मे  8 अक्टूबर को मनाया जायेगा पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्य तिथि समारोह

पटना(अजीत)। पासवान एकता विकास समिति संपतचक पटना व चौहरमल सेना पटना के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व। रामविलास पासवान की पुण्यतिथि समारोह का आयोजन 8 अक्टूबर को संपतचक नगर परिषद अंतर्गत एकतापुरम (भोगीपुर) अवस्थित माता सुमित्रा देवी कॉमर्शियल फ्लोर मे सुनिश्चित किया गया है। वही कृष्णा कृपाल आनंद के संयोजकत्व मे आहुत समारोह मे इलाके के वयोवृद्ध समाजसेवी व अवकाश प्राप्त सफल किसान व पशुपालक सुखदेव सिंह, पूर्व मुखिया कमलेश सिंह, संपतचक नगर परिषद वार्ड नंबर-14 के पार्षद नीतु कुमारी के विकास व जनसंपर्क प्रतिनिधि तथा युवा सामाजिक कार्यकर्ता रॉकी कुमार, चौहरमल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक पासवान, पासवान एकता विकास समिति के अध्यक्ष विनेश पासवान, सचिव राजनाथ पासवान, पूर्व सचिव सुनील पासवान अध्यक्ष के अलावे अन्य कई समाजसेवी एवं सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधि भाग भी लेंगे। वही इस समारोह की अध्यक्षता भेलवाड़ा-दरियापुर ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया प्रेम कुमार पासवान एवं संचालन कोषाध्यक्ष रंजीत पासवान एवं उप-कोषाध्यक्ष पारस पासवान करेंगे।

You may have missed