February 28, 2026

जमुई में पति के दोस्त ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

  • पहले महिला को किया अगवा; 3 महीने तक किया शोषण, छापेमारी कर पुलिस ने किया बरामद

जमुई। बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला को उसके पति के दोस्त ने अगवा कर लिया और उसके साथ बंधक बनाकर उसके साथ 3 महीने तक दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म का मोबाइल में वीडियो बना लिया और महिला को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। घटना को लेकर महिला के पति ने झाझा थाने में 17 जून 2023 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद झाझा थाने की पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। पीड़िता ने बताया कि 10 जून को आरोपी नवादा जिला निवासी सुधीर कुमार उसके पति के साथ उसके घर आया था। जिसके बाद सुधीर का उसके घर आना-जाना लगा रहता था। 16 जून की रात सुधीर ने मौका देखते ही महिला का अपहरण कर लिया और उसे पहले बिहारशरीफ ले गया। जिसके बाद नवादा प्राथमिकी दर्ज होने के बाद झाझा थाने की पुलिस आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर 18 जून को छापेमारी अभियान चलाया। लेकिन महिला को बरामद नहीं किया जा सका। वहीं 4 अक्टूबर को महिला अपहरणकतार्ओं के चंगुल भाग निकली और अपने घर पहुंची। फिर महिला अपने पति के साथ झाझा थाना पहुंची और पूरी घटना की जानकारी अवर अवर निरीक्षक विभांशु शेखर भास्कर को दी। देर शाम पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
पुलिस बोली- जल्द आरोपी को किया जाएगा गिरफ्तार
झाझा थाने के अवर निरीक्षक और की के अनुसंधान कर्ता विभांशु शेखर भास्कर ने बताया कि 16 जून को एक महिला के पति के द्वारा अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था। जिसके आधार पर 18 जून को नवादा जिले में छापेमारी की गई थी। लेकिन लगातार अपहरणकर्ता अपना लोकेशन बदल रहा था। जिसे लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। वहीं बढ़ते दबाव के करण पीड़िता को छोड़कर आरोपी फरार हो गया। हालांकि पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may have missed