December 17, 2025

पटना में भाजपा कार्यकताओं का प्रदर्शन, लालू-तेजस्वी का फूंका पुतला

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। राजद के राज्यसभा सांसद के राज्यसभा में ठाकुर की कविता को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है। भाजपा ने इसको लेकर आयकर गोलंबर पर BJP कार्यकताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वही इस दौरान भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव का पुतला भी दहन किया और जमकर नारेबाजी भी की। पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि राजद नेता द्वारा राज्यसभा में राजपूत समाज पर किए गए अपमानजनक टिप्पणी व निरंतर हिंदुओं को निशाना बनाया जाता है। हम इस तरीके की बयान को कभी बर्दाश्त नही करेंगे। वही इस दौरान भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने कहा कि लालू यादव तेजस्वी यादव बिहार की जनता को ठगने और बदनाम करने का काम करते हैं। भाजपा विधायक नीरज सिंह ने कहा कि लालू यादव ने पहले कहा था कि भूरा बाल साफ करो। उसका यह नतीजा हुआ कि RJD का सफाया हो गया। मैं फिर से जब से जेल से निकले हैं तब से इसी तरीके का बयान देते हैं। बिहार के लोग लालू यादव के झांसे में नहीं आएंगे मनोज झा को अपने इस बयान पर माफी मांगनी होगी। दरअसल, यह पूरा मामला महिला आरक्षण बिल पर सदन में अपनी बात रखते हुए RJD के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा था कि इस बिल को दया भाव की तरह पेश किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा था कि दया कभी अधिकार की श्रेणी में नहीं आ सकती है। आखिरी में उन्होंने ओमप्रकाश वाल्मीकि की कविता पढ़कर अंदर के ठाकुरों को मारने का आह्वान किया था।

You may have missed