नीतीश कुमार से कुर्सी कुमार हुए मुख्यमंत्री, अश्विनी चौबे बोले- जनता के हित से इन्हें कोई मतलब नहीं
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भाजपा नेता ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने मुजफ्फरपुर पहुंचे। वही इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की नीतीश कुमार अब कुर्सी कुमार हो गए है। उन्हें जनता के हित से कोई मतलब नहीं है। वो अब मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखते है। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार अब कुर्सी कुमार हो गए है। इनको जनता के हित से कोई मतलब नहीं है। कुर्सी कुमार केवल कुर्सी के प्रेमी हो गए है। उनको कुर्सी की चिंता है। ये RJD के नेताओं के चमचागिरी में लगे हुए है। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कहते है कि ED भाजपा के दामाद हो गई है। पहले नीतीश के सगे दामाद थे। अभी सौतेला दामाद हो सकता है। मुझे ऐसे लोगों पर शर्म आता है। कुर्सी कुमार से शर्म भी लज्जा करने लगा है। उन्होंने कहा की कुर्सी लेकर कभी बेंगलुरु जाते है। कुर्सी लेकर कभी बॉम्बे जाते है। ये महागठबंधन जो ‘इंडिया’ है, ये क्या बना है? मुझे लग रहा है कि वहां से भाग जाते है और फूफा वहां से नाराज़ हो जाते है। आपने देखा की फूफा जी नाराज है, मुंह फुला लेते हैं। क्योंकि इनको कुछ मिला नहीं। कुर्सी कुमार चाह रहे थे कि इनका नाम घोषणा हो जाए। लेकिन ये तो होने वाला नहीं है। मुंगेरी लाल का हसीन सपना देखते है। इनके अगल बगल जो कुछ लोग है, वो इनको डिलेमा में रखते है कि देश के प्रधानमंत्री आप ही है।
सनातन का अपमान, देश का अपमान
वही उन्होंने सनातन धर्म पर उठाय बातों को लेकर कहा कि सनातन ही शाश्वत है। सनातन ही प्रकृति है। सनातन ही संस्कृति है। देश के शुभारंभ में सनातन ही रहा। सनातन धर्म से ही सभी धर्मो की उत्पत्ति भी हुई है। जो सनातन को गाली देता हो, उनकी दुर बुद्धि हो गई है। जो राम चरित्र मानस पर व्यंग करता हो, चाहे वो मंत्री हो या राजनेता हो, सनातन को मानने वाला उसका अपमान नहीं सहेगा। सनातन का अपमान देश का अपमान होगा। ये लोग देशद्रोह के रूप में जाने जाएंगे। राष्ट्र-द्रोही के रूप में जाने जाएंगे। जो अपने पूर्वजों को गाली देता है, वो वैसा ही होगा जैसे आकाश में थूक फेंकने के सामान होता है। थूक उनके ही माथे पर लगता है।


