August 20, 2025

हेमंत बनने जा रहे हैं सीएम, महागठबंधन क्लीन स्वीप करने जा रहा: तजेस्वी

पटना। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ ही देर में आनेवाले हैं, लेकिन उससे पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है और हेमंत सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। तेजस्वी ने दावा किया कि इस चुनाव में महागठबंधन क्लीन स्वीप करने जा रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में महागठबंधन की बढ़त से उत्साहित राजद नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस चुनाव परिणाम में महागठबंधन क्लीन स्वीप करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है और वे ही झारखंड के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
बता दें कि झारखंड के चुनावी नतीजों के अबतक के रुझानों में जेएमएम+कांग्रेस+राजद गठबंधन की 40 सीटों पर बढ़त बताई जा रही है जो कि 81 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के आंकड़े से महज एक सीट कम है, वहीं भाजपा अभी सरकार बनाने की संख्या से पीछे चल रही है।
वहीं अब तक के रुझानों में राजद के प्रत्याशी राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। रुझान से यह साफ हो रहा है कि कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल का बना महागठबंधन राज्य की सत्ता की बागडोर संभालने की तरफ बढ़ रही है।
चुनाव आयोग की तरफ से तय समय पर झारखंड में विभिन्न जगहों पर मतों की गिनती का काम शुरू हो गया। शुरूआती तीन घंटे के रुझान में महागठबंधन सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

You may have missed