November 14, 2025

कल दो दिवसीय बिहार दौरे पर आएंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, 15 को नालंदा में सेमिनार को करेंगे संबोधित

पटना। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 14 सितंबर को बिहार दौरे पर आएंगे। जहां वो नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार में भाग लेंगे। पूर्व राष्ट्रपति 14 सितंबर को 4:30 बजे शाम में पटना पहुंचेंगे और एयरपोर्ट से सीधे राजभवन चले जाएंगे। जहां रात्रि विश्राम करेंगे और 15 सितंबर को सुबह में 9:30 बजे राजगीर जाएंगे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नालंदा विश्वविद्यालय में लोकतंत्र का वैशाली उत्सव में ‘लोकतंत्र की जननी’ विषय पर आयोजित सेमिनार में अपना संबोधन देंगे। रामनाथ कोविंद 15 सितंबर की शाम को ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर भी नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ जाएंगे। 14 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पटना एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जाएंगे। राजभवन में कोविंद रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 15 सितंबर को नालंदा विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद पूर्व राष्ट्रपति पटना लौटेंगे और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी उनकी नजदीकी रही है। हालांकि इस बार मुख्यमंत्री से मिलने का कोई कार्यक्रम उनका तय नहीं है। वही हाल ही में केंद्रीय सरकार द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन के लिए गठित कमेटी का अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को ही बनाया गया है। 16 अगस्त 2015 में रामनाथ कोविंद को बिहार के पैंतीसवें गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया था। यहीं से 19 जून 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें राष्ट्रपति चुनाव 2017 के लिए एनडीए का उम्मीदवार बनाया। 25 जिलाई 2017 को वो भारत के 14 वें राष्ट्रपति बने।

You may have missed