भाजपा MLA ने CM नीतीश पर साधा निशाना, नितिन नवीन बोले- निजी महत्वाकांक्षा के कारण बिहार अंधकार में डाला
पटना। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक पर बीजेपी MLA नितिन नवीन ने CM नीतीश पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा की नीतीश जी राजनीतिक तीर्थाटन करते रहे उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। हमारा स्पष्ट विषय है कि नीतीश जी आपने बिहार के लिए क्या किया? 17 सालों से आप मुख्यमंत्री हैं, लेकिन बिहार को लगातार परेशानी में धकेल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा की अपनी निजी महत्वाकांक्षा के कारण बिहार के लोगों की भविष्य को अंधकार में डाला। सबसे बड़ी बात यह है कि आपको बिहार के लोग आखिर क्यों फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखेंगे? आपने बिहार की युवाओं को क्या संदेश दिया है? राजनीति में लोग लोहिया का नाम लेंगे और जेपी का नाम लेंगे तो आगे बढ़ेंगे। नीतीश का नाम किस कारण से लेंगे?
117 सीटों से 43 सीट पर आ गए मुख्यमंत्री
भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कहा कि जो व्यक्ति सिर्फ अवसरवादी है, जो सत्ता पाने के लिए पूरे राज्य के विकास कार्यों को किनारे किया। नीतीश कुमार ने अपनी निजी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए राजनीतिक सिद्धांत की बली दी। ऐसे व्यक्ति से क्या उम्मीद किया जा सकता है? देश को कोई उम्मीद नहीं है, नीतीश कुमार बस आंकड़ों के बल पर मुख्यमंत्री हैं। नीतीश ने जनता का विश्वास उन्होंने खो दिया है। मुख्यमंत्री रहते हुए पूरा ग्राफ गिरता रहा। 117 से वह 43 सीटों पर आ गए। नितिन नवीन ने आगे तंज कसते हुए कहा कि अब देखते हैं, आगे और क्या क्या बनेंगे? वह गाना आता हैं ना कि ‘पीएम बनबा हो’ तो वहीं वो रोज सपना देखकर सोते हैं।
छात्राओं से राखी बंधाने पहुंचे नितिन नवीन
नितिन नवीन आज रक्षाबंधन के अवसर पर राजवंशी नगर स्थित राजकीय नवीन मध्य विद्यालय में छात्राओं से राखी बंधवाने पहुंचे थे। जहां छोटी-छोटी बच्चियों ने उन्हें अपनी हाथों से टीका लगाकर उनके कलाई में राखी बांधी। नितिन नवीन ने सभी बच्चियों को आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया साथ ही उनकी रक्षा करने का वचन भी दिया। वहीं, आज रक्षाबंधन के मौके पर स्कूल में छुट्टियां रद्द हो जाने की वजह से शिक्षिक तो मौजूद थे, लेकिन बच्चे बहुत कम संख्या में थे।


