February 21, 2026

22 जवानों के घेरा में रहेंगे सम्राट चौधरी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को Z श्रेणी की सुरक्षा, जांच एजेंसी के रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने बढ़ाई सुरक्षा

पटना। बिहार में बढ़ते अपराध के बीच केंद्र सरकार ने बिहार भाजपा के 4 नेताओं की सुरक्षा बढाई है। बता दे की प्रदेश बढ़ते अपराध को देखते हुए आम आदमी को नहीं बल्कि नेताओं को सुरक्षा दिया जाना जरुरी है। लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में भाजपा के 4 नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है। जिसमे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को Z श्रेणी की सुरक्षा मिली है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल और विधायक राजू सिंह की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। बताया जा रहा है कि खुफिया रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय की ओर से सुरक्षा बढ़ाई गईं है। जिसके तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं, बिहार विधान मंडल दल के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा की सुरक्षा बढ़ाकर Y श्रेणी कर दी गई है। बता दें कि, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के अलावा और 2 और भाजपा नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है। जिनको लोकसभा चुनाव से पहले खतरा था। उनके साथ ही MLC दिलीप जायसवाल और विधायक राजू सिंह शामिल हैं, जिनको X केटेगरी की सुरक्षा दी गई है। वहीं, भाजपा नेताओं की सुरक्षा बढ़ाए जाने पर भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने बताया कि जिन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है उन्हें तंग किया जा रहा था। उन्होंने आगे कहा कि हम पहले से जानते थे कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से JDU और RJD डरती है। इनकी जनमानस में काफी पकड़ है। जिसके वजह से RJD और JDU वालों को डर है कि उनका वोट बैंक इनके कारण खिसक रहा है। इसलिए सम्राट चौधरी की सुरक्षा बढ़ाई गई। साथ ही उन्होंने कहा कि राजू सिंह को भी मुजफ्फरपुर में तंग किया जा रहा था। सीमांचल में भी हमारे विधान पार्षद दिलीप जायसवाल को परेशान किया जा रहा था। इसलिए CID की रिपोर्ट पर इन लोगों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। आगे उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के बड़े नेताओं को खतरा था। गृह मंत्रालय ने खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया है।

You may have missed