February 21, 2026

पटना की सड़कों पर लगा 51 में से 46 आपातकालीन हेल्प बॉक्स हुआ चालू, बटन दबाते ही मिलेगी सहायता

पटना। पटना स्मार्ट सिटी के आई ट्रिपल सी कंट्रोल कमांड से राजधानी में लगाए गए 51 में से 46 इमरजेंसी कॉल बॉक्स को पूरी तरह से चालू कर दिया गया है। जिसकी जानकारी खुद पटना यातायात SP पुरण झा ने दी। यातायात SP पुरण झा ने बताया की आई ट्रिपल सी कंट्रोल रूम से पटना में अलग-अलग जगहों को चिन्हित कर 51 आपातकालीन हेल्प बॉक्स लगाए गए हैं जिसमे 46 को चालू कर दिया गया है। आगे यातायात SP ने कहा कि हेल्प बॉक्स के जरिए लोग आपात स्थिति में जहां है वही से इसका उपयोग कर कंट्रोल रूम मे बैठे कर्मियों से बात कर सहायता लेंगे। वही, सड़कों पर किसी तरह के अपराध चोरी, छिनतई, बाइक चोरी जैसे मामले की जानकारी हेल्प बॉक्स के जरिए पीड़ित कर कर्मियों से मदद लें सकते है। कॉल करते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आई ट्रिपल सी के कैमरे से अपराधियों को चिन्हित और उनके भागने की दिशा पुलिस को देंगे। जिससे अपराधियों को पुलिस ट्रेस कर सकती हैं।

 

You may have missed