PATNA : पालीगंज में विभिन्न मांगों को लेकर लोहार समुदाय ने किया विरोध प्रदर्शन, निकाला पैदल मार्च
पटना। पालीगंज मे मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर लोहार जाती के लोगो ने स्थानीय बाजार स्थित अरवल मोड़ से पैदल मार्च करते हुए अनुमण्डल कार्यालय पहुंचा। जहां एसडीओ जयचंद यादव को अपनी मांगों सम्बन्धी व्यापन सौंपा। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पालीगंज बाजार स्थित अरवल मोड़ से लोहार जाती के लोगो ने पैदल मार्च शुरू किया। मौके पर मार्च का नेतृत्व कर रहे चंदन शर्मा ने बताया कि लोहार जाती पूर्व से ही मूल जाती है। जिसे जातीय जनगणना के दौरान कवार जाती के कोड में शामिल कर सरकार लोहार जाती का नामोनिशान मिटाना चाहती है जो बिल्कुल गलत है। वही हमसभी ने इस प्रकार की जाति जनगणना को बहिष्कार किये है। वही उन्होंने बताया कि हमारी मुख्य मांगे यह है कि लोहार जाती को मूल जाती करार देते हुए इसका निजी कोड दिया जाए। साथ ही भारत सरकार द्वारा जारी 1976 की अधिसूचना लागू कर पहले की तरह अनुसूचित जाति में दर्जा बहाल किया जाए। उसके बाद यह पैदल मार्च पालीगंज अनुमण्डल कार्यालय पहुंचा। जहां अपनी मांग सम्बन्धी ज्ञापन एसडीओ पालीगंज एसडीओ को सौंपा। मौके पर शशि कुमार, मुन्ना विश्वकर्मा, पिन्टू कुमार, सोहराई मिस्त्री व विवेक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।


