September 24, 2026

PATNA : दनियावां में मालगाड़ी की चपेट में आने से सफाईकर्मी की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

पटना। फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर दनियावां बाजार हॉल्ट के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से 40 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गयी है। घटना सोमवार की देर रात की है। मंगलवार को सुबह सुबह ग्रामीण मार्निंग वाक के लिए निकले थे। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर उन्हें शव दिखा। फिर मृतक की पहचान हुई। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। परिजनों को जानकारी होते ही सभी घटनास्थल की ओर दौड़े। इसके बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। मालगाड़ी की चपेट में आने से मृतक के चिथड़े उड़ गये। मृतक की पहचान दनियावां देवी स्थान के पास रहने वाले चनेसर राम के पुत्र शिव कुमार के रुप में हुई है। वह पेशे से सफाईकर्मी था। मृतक के घर में उसकी पत्नी के साथ दो छोटे-छोटे बच्चें भी हैं। इनके सिर से पिता का साया उठ गया है। मामला रेल पुलिस की थी। लेकिन, इस रेलखंड पर रेल पुलिस की व्यवस्था नहीं रहने से स्थानीय दनियावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। मृतक बीते रात दनियावां बाजार में कचरा गाड़ी चलाता है। वही बताया जा रहा हैं की देर रात साफ-सफाई का काम पूरा कर कचरे को डंप कर घर लौट रहा था। इस दौरान वह फतुहा से इस्लामपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के चपेट में आ गया। इस घटना के बाद से मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। वहीं, मृतक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may have missed