PATNA : क्रिटिकल केयर के संवेदनशील प्रक्रिया एकमो (ECMO) पर वर्कशॉप का आयोजन
- जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के द्वारा एकमो से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर वर्कशॉप का आयोजन
पटना(अजीत)। जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के द्वारा एकमो से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया. जिसमे बताया गया की यह प्रक्रिया एकमो (ECMO) उन मरीजों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होती है जो विभिन्न अंगों के काम न करने की स्थिति में या बहुअंग शिथिलता की स्थिति में रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा को संतुलित रखती है। कोरोना के दौरान इस मशीन की उपयोगिता जनसाधारण को पता चली। गिने-चुने हॉस्पिटल में ही इसकी सुविधा है। वही इस वर्कशॉप के द्वारा मेदांता में बिहार के विभिन्न अस्पतालों के चिकित्सकों को एकमो से ईलाज के विभन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। देश के जाने-माने एकमो के विषेषज्ञों ने अलग-अलग स्थितियों में एकमो की उपयोगिता पर चर्चा की। इस वर्कशॉप में जयप्रभा मेदांता सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के डायरेक्टर डॉ. किशोर झुनझुनवाला, इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन के चेयरमैन डॉ. ई. हक, रिद्धि विनायक हॉस्पिटल, मुंबई से डॉ. प्रणय ओझा, गंगाराम हॉस्पिटल, नई दिल्ली से डॉ. विनोद सिंह, अपोलो हॉस्पिटल, कोलकाता से डॉ. अर्पणचक्रबर्ती, मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम से डॉ. दीपक गोविल, मेदांता हॉस्पिटल, राँची से डॉ.. तापससाहू के अलावा प्रदेश के कई विषेषज्ञ उपस्थित थे। वही इस वर्कशॉप पर प्रकाश डालते हुए डॉ. किशोर झुनझुनवाला ने बताया कि एकमो का उपयोग क्रिटिकल केयर मरीजों की देख-भाल में किया जाता है। एकमो के इस्तेमाल के लिए सुदृढ़ सघन चिकित्सा टीम के अलावा इसकी उपयोगिता में दक्षता अत्यावश्यक है। एकमो के उपयोगमें दक्षतासृजन के लिए इन महत्वपूर्ण विषेषज्ञों ने अहम जानकारियाँ साझा की। जयप्रभा मेदांता सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर, डॉ. रवि शंकर सिंह ने बताया कि एकमो से संबंधित सभी प्रकार की सुविधा एवं विषेषज्ञ टीम मेदांता अस्पताल में उपलब्ध है जो कि किसी भी नाजुक परिस्थितियों की देख-भाल करने में सक्षम हैं।


