सामरिक दुशमन पाकिस्तान से बिहार की तुलना के लिए भाजपा मांफी मांगे : नीरज कुमार
पटना। बिहार बीजेपी के कई नेताओं पर बड़ा हमला बोलते हुए जदयू के प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने सोमवार को कहा कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल व विधायक हरिभूषण ठाकुर बेचौल आपराधिक घटनाओं के राजनीतिक आलोचना के क्रम में यह कहा कि बिहार का हालात पाकिस्तान से भी बदतर है। जदयू की यह स्पष्ट समझ है कि पाकिस्तान हमारा सामरिक दुशमन है, उससे बिहार के कानून व्यवस्था की तुलना करना यह दर्शाता है कि उपरोक्त नेतागण नये दौर में लगता है कि पाकिस्तान के नए राजनीतिक ऐजेंट बन गये हैं। एमएलसी नीरज कुमार ने कहा की यह स्वभाविक आलोचना होता जब भाजपा नेता कानून व्यस्था के मसले पर मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश अथवा अन्य भाजपा शासित प्रदेश सहित नेशनल क्रईम ब्यूरो, स्टेट क्राईम ब्यूरो के आंकड़े के आधार पर हमारी आलोचना करते लेकिन पाकिस्तान से तुलना कर बिहार का अपमान किया है। वही बल्कि सच्चाई यह है कि भाजपा शासित प्रदेश हो, राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो भारत सरकार के आंकड़े हों यह स्पष्ट करता है कि अपराध का दर लगातार नियंत्रित हो रहा है जिसके चलते अपवाद की घटनाओं पर बयानवीर नेता बिहार की छवि खराब कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि पाकिस्तान के शासन व्यवस्था में सेना का हस्तक्षेप सहित विभिन्न अलोकतांत्रिक मापदंडों का पर्याय रहा है। दूसरी ओर बिहार लोकतंत्र की जननी एवं लोकतांत्रिक संघर्ष का राज्य रहा है। वही विगत नौ वर्ष में नरेन्द्र मोदी की सरकार ने देश की ऐसी दुर्दशा कर दी कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2023 को लाल किला से यह दावा किया था कि दुनिया का कोई भी रेटिंग एजेंसी भारत का गौरव कर रही है।


