दरभंगा एम्स के सम्बंध में सही जानकारी प्राप्त करें प्रधानमंत्री मोदी : ललन सिंह
पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय सांसद ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा दरभंगा में एम्स खुलने वाले बयान को आड़े हाथों लेते हुए ट्वीट कर कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी आप अपने स्वास्थ्य विभाग से ठीक से जानकारी प्राप्त कर लीजिए। उन्होंने कहा की दरभंगा एम्स के लिए राज्य सरकार ने जमीन दी है और वहां पर मिट्टी भराई के लिए अलग से 250 करोड़ रुपये स्वीकृत भी किए हैं, लेकिन उस जमीन पर आपकी केंद्र सरकार एम्स बनाने को तैयार नहीं है। वही इसका मकसद बिहार में एक एम्स के निर्माण को लटकाना है और आप कह रहे हैं कि एम्स खुल गया।


