August 26, 2026

पटना में पोस्टर वार : भाजपा ने प्रदेश कार्यालय के बाहर का पोस्टर लगा विपक्ष पर साधा निशाना, लिखा है ‘क्विट इंडिया

पटना। पटना में पोस्टर लगाकर भाजपा ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। बता दे की बीजेपी प्रदेश कार्यालय को पोस्टर से पाट दिय गया है। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश कार्यालय के बाहर ‘क्विट इंडिया’ का पोस्टर लगाया गया। वही पोस्टर में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिया गया नारा ‘क्विट इंडिया’ लिखा हुआ है। वही साथ ही पोस्टर पर परिवारवाद छोड़ो, भ्रष्टाचार छोड़ो और तुष्टीकरण छोड़ो लिखा हुआ है। पोर्स्टर को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2024 के चुनाव में देश को इन तीनों चीज से निजात मिलेगी। वहीं दूसरे पोस्टर में पटना साहिब के संसद रविशंकर प्रसाद ने नरेंद्र मोदी के साथ महात्मा गांधी की भी फोटो लगाई है। दरअसल, 9 अगस्त को महात्मा गांधी द्वारा भारत छोड़ो यात्रा का आह्वान किया था। इसी उपलक्ष में आज यह पोस्टर लगाया गया है। वही इस पोस्टर पर भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्णन ने कहा कि इस पोस्टर के ज़रिए हमारा संदेश एकदम साफ़ है कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद भारत छोड़ो। वही इसके साथ ही हर तरह की सामाजिक बुराई जो कि आज कुछ राजनीतिक दलों से निकल कर आ रहे है, वो सब भारत छोड़ दें। वही इस देश में वहीं चलेगा जो इस देश के हर एक नागरिक के लिए भला होगा। भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा की देश में तुष्टिकरण नहीं सन्तुष्टीकरण की बात होगी। इसलिए तुष्टिकरण की बात करने वाले भ्रष्टाचारी लोग और परिवारवादी लोग भारत छोड़ दें। भारत को अब आपकी आवश्यकता नहीं है। भारत को अब एक ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता है जो इस देश को सेवा भाव से देखता हो ना की देश पर राज करने के भाव से।

You may have missed