शेखपुरा में दम्पति की दबंगई : घर में घूसकर मां और बेटी को पिटा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत कसार सहायक थाना क्षेत्र के पथलौटिया गांव स्थित एक घर में घुसकर मां व पुत्री को अपराधियों ने बेरहमी से पिटाई कर बुरी तरह घायल कर दिया। वही इन घायलों मे पूनम देवी  और पुत्री संजना कुमारी बताई गई है। जिसको आनन-फानन में इलाज के लिए शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही जख्मी महिला पूनम देवी ने बताया कि 4 महीने पहले केदार यादव के पुत्र की शादी करिहो गांव में तय हुआ था। जबकि, उसके पुत्र का भी ससुराल नगर थाना क्षेत्र के करिहो गांव में ही है। उसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चलता रहा। वही घायल पूनम देवी ने कहा कि मंगलवार की सुबह में मेरी पुत्री संजना कुमारी घर में झाड़ू लगा रही थी। तभी केदार यादव और उसकी पत्नी रंजू देवी, मेरी पुत्री के साथ मारपीट करने लगी। जब मैं बीच-बचाव करने आई तो मुझे भी लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। वही इस हिंसक झड़प में मां और पुत्री दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। बाद में ग्रामीणों द्वारा दोनो को इलाज के लिए शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है। वही इस मामले को लेकर थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नही मिली है। शिकायत मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

You may have missed