February 22, 2026

समस्तीपुर में भतीजा बना चाचा का दुश्मन : भूमि विदाद में मारी गोली, आरोपी फरार

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिलें से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 10 धुर जमीन को लेकर विवाद में भतीजा ने चाचा को गोली मार दी। वही घायल चाचा को स्थानीय ग्रामीणों के सहायता से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान सातनपुर गांव के सत्यनेश्वर शाह के पुत्र रंजन प्रसाद के रूप में की गई है। ‌‌वही यह पूरा मामला जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव का है। पीड़ित के अनुसार, रात करीब 1 बजे वह शौचालय गया था। इसी दौरान उसके भाई उमेश शाह का पुत्र मृत्युंजय कुमार उर्फ मुन्ना खड़ा था। मुन्ना ने उसे रोकते हुए कहा कि आपके परिवार के द्वारा जो जमीन दी गई है वह मुझे वापस करें। वही जब रंजन ने उसके हाथ में पिस्टल देखा तो उसे पकड़ने का प्रयास किया। जब वह पिस्टल को पकड़ना चाहा कि मुन्ना ने उसे पर गोली चला दी। वही गोली उसके बाएं हाथ के बाजू पर जा लगी। गोली की आवाज पर जुटे आसपास के लोगों ने रंजन को तत्काल समस्तीपुर शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां, से उसे सदर अस्पताल लाया गया है। वही इस वारदात की सूचना पर उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। वही 7 धुर जमीन के बदले दी थी 10 धुर जमीनरंजन ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई उमेश को आपसी सहमति के तहत बास की 7 धुर जमीन के बदले उसे दूसरे स्थान पर सड़क किनारे ही 10 धुर जमीन बदले में दी थी। लेकिन, इसको लेकर मुन्ना खुश नहीं था और लगातार उस पर दबाव बना रहा था। जबकि, जमीन बदलेन की प्रक्रिया पूरी तरह से सामाजिक स्तर पर और कागजी कार्रवाई के बाद की गई थी। रात उसने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। वही इस मामले को लेकर उजियारपुर थान अनिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित का बयान दर्ज किया गया है इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है आरोपी अभी घर से फरार बताया गया है।

You may have missed