October 15, 2026

आप ने किया कला संस्कृति प्रकोष्ठ का पुनर्गठन, जाने किसको क्या मिला दायित्व

पटना। आम आदमी पार्टी के कला संस्कृति प्रकोष्ठ की बिहार राज्य कार्यकारिणी का पुनर्गठन नए सिरे से किया गया। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकोष्ठ के पुनर्गठन के लिए आप के राज्य कार्यालय पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सर्वसहमति से रंजीत कृष्णा को महासचिव बनाया गया। वहीं अखिलेश नारायण ठाकुर, राजन कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष, नितेश सिंह निर्मल को संगठन मंत्री, विष्णु तिवारी को प्रदेश प्रवक्ता, पवन कुमार पुरवइया को प्रदेश सचिव, प्रमोद कुशवाहा को कोषाध्यक्ष और बीरेंद्र तिवारी को इवेंट मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अमर यादव, गुलफिशा यूसुफ, प्रदेश सचिव उमाशंकर प्रसाद, प्रदेश महिला शक्ति से उमा दफ़्तुआर, रूपम झा, जोनल अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, पटना जिलाध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश यादव, जिला मीडिया प्रभारी रोहित कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी बब्लू प्रकाश एवं मृणाल राज मौजूद थे।

You may have missed