बिहार में योग सीखने आई विदेशी महिला की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मुंगेर। बिहार के मुंगेर से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक विदेशी महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है की विदेशी महिला मुंगेर स्थित योग आश्रम में योग कोर्स सीखने के लिए आई थी और पिछले एक महीने से आश्रम में रहकर योग सीख रही थी। वही इस मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। विदेशी महिला की मौत कैसे हुई फिलहाल इसपर संशय की स्थिति है। बता दे की दक्षिण पूर्व यूरोप के केंजकेनिया बुल्गारिया के सोफिया शहर की रहने वाली 46 वर्षीय महिला डेनिएला बोगोमिलोवा मोल्चोव्स्का की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत रविवार को मुंगेर में नीलम सिनेमा के पास स्थित सेवायान हॉस्पिटल में मौत हो गई। वह पिछले एक महीने से योगाश्रम में रह रही थी। वही सुबह बेहोशी की हालत में मिलने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिली जानकरी के अनुसार, मृतक विदेशी महिला योग जीवन कोर्स करने के लिए एक महीना पहले बिहार योग विद्यालय मुंगेर आई थी। वह पहले भी दो बार बिहार योग विद्यालय आ चुकी है। वही से पूरे मामले पर योग आश्रम के लोग कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर SDPO राजेश कुमार कोतवाली पुलिस के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल डॉक्टरों की 3 सदस्यीय टीम विदेशी महिला के शव का पोस्टमार्टम कर रही है।


