नालंदा में लाखों का समान ले उड़े अपराधी : छत पर सो रहा था पूरा परिवार, पड़ोसी ने दिया घटना को अंजाम

नालंदा। बिहार के नालंदा में बीती रात अपराधियों ने घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। वही यह पूरा मामला नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवनबीघा गांव का है। वही लूटपाट की घटना उमेश प्रसाद के घर में हुई है। हालांकि, स्थानीय पुलिस इस मामले को संदिग्ध बता रही है। लूटपाट का आरोप पड़ोसी पर लग रहा है। पीड़ित घर की महिला रुबीना देवी ने बताया कि घर के सभी सदस्य बीती रात छत पर सोए हुए थे। बारिश होने के उपरांत सभी लोग नीचे आए तो देखा कि पड़ोस के कुछ युवक उसके घर में घुसे हुए हैं और चोरी की घटना को अंजाम दे रहें है। शोर मचाने पर एक युवक ने उनका गला दबा दिया और मंगलसूत्र, कर्णवाली छीन लिया। वही इसके पूर्व अलग-अलग कमरों से अपराधियों ने सोने चांदी के जेवरात सहित 2 लाख 25 हजार नगद की चोरी कर ली। फिर घर से फरार हो गया। दरअसल, गांव में होली के समय दो गुटों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। वही मामले को शांत कराने आई पुलिस पर अपराधियों के द्वारा रोड़ेबाजी कर दी गई थी। जिसमें 2 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर कुल 4 लोगों को जेल भेज दिया था। वहीं इसी बात को लेकर गांव में दो गुटों के बीच तनाव चला रहा है। एक पक्ष का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोगों की करतूत के कारण पुलिस ने उनलोगों का भी नाम केस में डाल दिया। उमेश प्रसाद के बेटों का भी नाम उसी केस में है। इसी कारण घर में कोई भी मर्द रात्रि के समय नहीं रहता है। वही इस मामले को लेकर नूरसराय थाना अध्यक्ष कुणाल चंद्र ने बताया कि गांव में दो पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है। चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

You may have missed