February 16, 2026

शशि भूषण हत्याकांड का पर्दाफाश : पटना पुलिस ने दो को दबोचा, 7 अन्य की तलाश जारी

पटना। शशि भूषण हत्याकांड में पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पटना पुलिस ने मर्डर में शामिल 7 अपराधियों में से 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकि फरार अपराधियों की खोज में पुलिस लगातार जुटी हुई है। दरअसल, बता दे की पटना सिटी के महेंदीगंज थाना अंतर्गत महेशपुर इलाके में बीते 9 जुलाई को अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मार दी थी। जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत हो गई थी। मृतक की पहचान शशि भूषण प्रसाद के रूप में की गई। वहीं, गोली लगने से एक युवक घायल हो गया था जिसकी इलाज जारी है। वही पुलिस ने घायल युवक की पहचान महेशपुर निवासी विष्णु पासवान के रूप में की। बता दें कि, घटना के बाद सभी अपराधी कर्मी भागने में सफल हो गए थे। जहां पुलिस ने CCTV फुटेज की माध्यम से अपराधियों की पहचान कर छापेमारी में जुट गई थी। वही, इस घटना में शामिल 2 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान महेशपुर निवासी कुंदन राज और संजय कुमार के रूप में किया गया है। वही इस घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। वही इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में 7 अपराधी शामिल थे। जिसमें से 2 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वही, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

You may have missed