पूर्णिया में प्रशाशन व मुस्लिम समुदाय के युवाओं के बीच कहासुनी : झन्डा लगा रहे युवक को पुलिस ने पिटा, आक्रोशित लोगों ने थाना का किया घेराव

पूर्णिया। देश भर में मोहर्रम का पर्व 29 जुलाई को मनाया जाएगा। यह मुस्लिम समुदाय का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। जिसको लेकर शहर को चौक-चौराहों पर मुहर्रम का झन्डा लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पूर्णिया में मोहर्रम का झंडा लगा रहे युवकों की पुलिस ने पिटाई कर दी। वही यह पूरा मामला जिलें के सहायक खजांची थाना के लाइन बाजार इलाके की है। पिटाई का मामला तूल पकड़ते ही आक्रोशित लोग सहायक खजांची आ पहुंचे। वही पुलिसिया पिटाई के विरोध में थाना में जमकर हंगामा हुआ। वही हालात को काबू में करने के लिए सदर SDPO खजांची थाने पहुंचे। जहाँ आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों से आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, आक्रोशित लोगों को समझाकर सुलह करा लिया गया है। वही इस घटना के संबंध में पीड़ित दानिश ने बताया कि वह अपने दोनों दोस्तों के साथ सहायक खजांची थाना से लगे घर के सामने मोहर्रम का झंडा लगा रहे थे। इसी बीच पुलिस की गश्ती गाड़ी वहां पहुंची। जब तक वे पुलिस से कुछ कहते। पुलिस ने बदतमीजी शुरु कर दी। जिसके बाद इनमें से एक लड़के का पुलिस की गश्ती दल से विवाद हो गया। जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी गई। जब वे बचाव में उतरे तो पुलिस ने उनकी भी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस की पिटाई में उनके हाथ पैर और कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। वही इसके बाद नाराज लोग सहायक खजांची थाना पहुंचे व पुलिस पिटाई का विरोध करते हुए थाने में हंगामा किया। हालात पर काबू पाने सदर SDPO ने आक्रोशित लोगों को समझाया। लोगों की मांग है कि आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए। जब तक आरोपी पुलिसकर्मी को बर्खास्त नहीं किया जाएगा मोहर्रम का जुलूस नहीं निकालेंगे। सदर SDPO पुष्कर कुमार ने कहा की गलतफहमी के कारण दोनों के बीच विवाद हुआ था। समूचे मामले की तहकीकात की जा रही है। आक्रोशित लोगों को समझा लिया गया है। फ़िलहाल शांति का माहौल है।

About Post Author

You may have missed