September 19, 2026

पिकअप ने मोपेड सवार को रौंदा, पेपर हॉकर की मौत, दूसरा जख्मी

पटना। जिले के पालीगंज अनुमण्डल मुख्यालय थाने क्षेत्र मे पटना-औरंगाबाद NH-139 मार्ग पर महाबलीपुर के पास एक मोपेड पर सवार दो लोगों को पीछे से आ रही तेजगति से अनियंत्रित पीकअप ने रौंदा दिया। इस हादसे में पेपर हॉकर का काम करने वाले महाबलीपुर गांव निवासी गौरी शंकर तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति चन्द्रदेव पंडित गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जिसका इलाज अनुमण्डल अस्पताल पालीगंज में डाक्टरों द्वारा किया जा रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमण्डल अस्पताल भेज दिया। इस हादसे के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजनों से पूरा गांव गमगीन हो गया।
जानकारी के अनुसार महाबलीपुर गांव निवासी वर्षों से पेपर हॉकर का काम करने वाले सबके चहेते मिलनसार और सौम्य व्यक्तित्व के धनी गौरीशंकर तिवारी अंकुरी गांव निवासी चन्द्रदेव पंडित के साथ किसी काम से अपनी मोपेड से अरवल की ओर जा रहे थे कि इसी बीच भेड़हरिया इंग्लिश के पास पीछे से तेजगति से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने रौंद दिया। इस दुःखद हादसे मे गौरीशंकर तिवारी की मौत हो गई जबकि चन्द्रदेव पंडित जख्मी हो गए।

You may have missed