February 17, 2026

नालंदा के मलमास मेला में थिएटर डांसर के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

नालंदा। बिहार के नालंदा जिलें के राजगीर के मलमास मेला में आई डांसर के बीच सड़क पर मारपीट की घटना हुई है। सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो राजगीर मलमास मेला के अंदर लगाए गए थिएटर कैंपस का है। राजगीर में एक महीने तक चलने वाले मलमास मेला का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को उद्घाटन किया था। इस मेले में तरह तरह से स्टाल के साथ साथ लोगों के मनोरंजन कि भी खास व्यवस्था है। इस बार के मलमास मेला में तीन थियेटर लगाए गया हैं, जिसमें पांच सौ से भी अधिक महिला डांसर को बुलाया गया है। मलमास मेला में आई कुछ डांसर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

You may have missed