PATNA : गंगा पथ पर नशे में 5 युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा के साथ दो जिंदा कारतूस बरामद

पटना। गंगा पाथवे सड़क पर सोमवार देर रात 8 युवकों द्वारा बर्थडे मनाया जा रहा था। इस दौरान एक के पास हथियार भी मौजूद था। तभी अचानक मौके पर पुलिस पहुंच गई। जहां पुलिस ने जांच करते हुए एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस समेत 5 युवक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सभी से पूछताछ चल रही। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी अभिनव कुमार ने बताया कि सोमवार रात 8 की संख्या में युवक बर्थ डे मना रहे थे। इस दौरान कुछ युवक नशे में लग रहे थे। वह लगातार हंगामा कर रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने इन युवकों को हथियार के साथ देखा तो वह डर गए। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। लड़कों को कब इसकी भनक लगी तो वह भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान 3 युवक फरार हो गए। वहीं, 5 लोग पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस समेत 5 युवक को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल सभी से पूछताछ चल रही है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग दीघा थाना क्षेत्र के रहने वाले है।

You may have missed