February 17, 2026

विपक्षी महाबैठक पर प्रधानमंत्री ने कसा तंज, मोदी बोले- देश के कट्टर भ्रष्टाचारियों का हो रहा सम्मेलन

  • इनसे सतर्क रहें, इनका एक ही एजेंडा हैं न खाता न बही, जो परिवार कहे वही सही : पीएम

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वर्चुअली पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का इनॉगरेशन किया। केंद्रीय एविएशन मिनिस्टर ज्?योतिरादित्?य सिंधिया एयरपोर्ट पर मौजूद थे। पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधन किया। इस दौरान पीएम ने विपक्ष की मीटिंग पर हमला बोला। पीएम ने कहा- इनका एक ही एजेंडा परिवारवाद है। जनता को ऐसे लोगों से सतर्क रहना चाहिए। पीएम मोदी ने बेंगलुरु में हो रही 26 विपक्षी दलों की बैठक को कट्टर भ्रष्टाचारी सम्मेलन बताया। पीएम ने कहा- उनकी दुकान में भ्रष्टाचार की गारंटी है। इसमें जेल जाने वालों को खास न्योता भेजा गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- आज देश की जनता ने तय कर लिया है कि हमें 2024 में वापस लाना है। इसलिए जो लोग भारत की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार हैं, उन्होंने अपनी दुकानें खोल ली हैं। 24 के लिए 26 होने वाले राजनीतिक दलों पर यह बड़ा फिट बैठता है। ये गाना तो कोई और गा रहे हैं लेकिन हकीकत कुछ और है। लेबल किसी और चीज का लगा है लेकिन प्रोडक्ट किसी और का है। इनकी दुकानों पर जातिवाद का जहर और जबरदस्त भ्रष्टाचार की गारंटी है।
विपक्ष का एक एजेंडा, परिवार बचाओ और भ्रष्टाचार बढ़ाओ
विपक्षी एकजुटता को लेकर पीएम ने कहा, इनका सिर्फ एक एजेंडा है, परिवार बचाओ और भ्रष्टाचार बढ़ाओ। उनके लिए परिवार पहले, देश बाद में है। न खाता न बही, जो परिवार कहे वही सही।
एयरपोर्ट को दी गई शंख के आकार की संरचना
रिपोर्ट के मुताबिक, नए टर्मिनल का डिजाइन प्रकृति से प्रेरित है, जो कि डिजाइन में समुद्र और द्वीपों को दशार्ती एक शंख के आकार की संरचना जैसा दिखता है।
नया टर्मिनल 40,800 वर्ग मीटर में बना है
यह टर्मिनल लगभग 40,800 वर्ग मीटर में बना है। ये सालाना लगभग 50 लाख पैसेंजर को संभालने में सक्षम है। पूरे टर्मिनल में रोजाना 12 घंटे के लिए 100 प्रतिशत नेचुरल लाइट होगी, जो छत पर लगे रोशनदानों से मिलेगी। इसकी बिल्डिंग में 28 चेक-इन काउंटर, तीन यात्री बोर्डिंग ब्रिज और चार कन्वेयर बेल्ट हैं।
10 प्लेन पार्क करने की कैपेसिटी
पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर 80 करोड़ रुपए की लागत से दो बोइंग-767-400 और दो एयरबस-321 जैसे प्लेन के लिए पार्किंग एरिया का कंस्ट्रक्शन किया गया है। इससे एयरपोर्ट पर अब एक समय में 10 प्लेन पार्क हो सकते हैं।

You may have missed