August 30, 2026

मुख्यमंत्री ने चन्द्रयान- 3 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रीहरिकोटा से चन्द्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चन्द्रयान- 3 का सफल प्रक्षेपण कर इसरो ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रचा है। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं।