पटना में ठग गिरोह सक्रिय : बर्तन चमकाने व आभूषण साफ करने के नाम महिला को लगाया चूना, सोने के जेवर लेकर हुआ फरार

पटना। राजधानी पटना में इन दिनों ठग गिरोह के सदस्य सक्रिय है। बर्तन चमकाने के नाम पर महिलाओं को सोना चांदी और बर्तन चमकाने के नाम पर ठग गिरोह पिछले कई महीनों से सक्रिय है। इस क्रम में आज पटना सिटी में ठग गिरोह ने कई महिलाओं को बर्तन व आभूषण साफ करने के नाम पर चूना लगाया है। बता दे की पटना सिटी के खाजेकला इलाके से ठग गिरोह के सदस्यों ने बुधवार को एक महिला से बर्तन, जेवर साफ कराने के नाम पर सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। वही इस ठगी के बाद पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वही इस वारदात की CCTV फुटेज भी सामने आया है। वही इस फुटेज में वारदात को अंजाम देने के बाद ठग मोटरसाइकिल भागते नजर आ रहे हैं। आसपास के लोगों का यह मानना है कि ठग गैंग ने अपने मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट को एक चुंदरी से ढक रखा था। इसके कारण CCTV कैमरे में बाइक नंबर साफ नहीं दिख पाया है। वही कमाल रोड निवासी आरती देवी ने बताया कि 2 युवक बाइक से उनके घर के नजदीक पहुंचे और बर्तन चमकाने के नाम पर उनसे कई बर्तन मांगे। जब उन्होंने अपना तांबे का एक लोटा दिया तो ठग युवकों ने उस लोटे को चमका दिया। जिससे उन्हें यह विश्वास हो गया कि वह उनके जेवर को भी चमका सकते हैं। वही इसके बाद आरती देवी ने सोने की अंगूठी व सोने की चेन साफ करने के लिए उन्हें दिया। उन्होंने बताया कि एक युवक उनके सोने के जेवरात में पाउडर लगाने लगा। इसी क्रम में दूसरा युवक उनके जेवर को एक पाउच में रख दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने आरती देवी को पाउच मैं रखे गए जेवर को 10 मिनट के बाद निकालने की बात कह कर वहां से तेजी से फरार हो गया। आरती देवी ने जब पुष्पा उसको खोला तो उसमें सोने के जेवर नहीं थे।

You may have missed