पीयू में आपसी वर्चस्व को लेकर गोलीबारी : जैक्सन व मिंटो छात्रावास के छात्र आपस में भिड़े, दो लोग जख्मी
पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। बता दे की आज पीयू का परिसर गोलियों के ताबड़तोड़ फायरिंग भगदड़ मच गया। मिली जानकारी अनुसार, यह पूरा मामला जैक्सन और मिंटो छात्रावास का है। वही इस गोलीबारी में दो लोगों को गोली भी लगी है। बता दें कि इस घटना की पुष्टि टाउन DSP अशोक कुमार सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पीयू में ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना सामने आया है। वही इस घटना में दो लोगों को गोली भी लगी है। वही जख्मियों की पहचान सुदर्शन कुमार, जो सीतामढ़ी का रहनेवाला है। जबकि दुसरे की पहचान सिद्धार्थ कुमार के रूप में की गयी है, जो गोपालगंज का रहनेवाला है। दोनों जख्मी जैक्शन हॉस्टल के रहनेवाले हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही इस मौके पर पीरबहोर थाना की पुलिस दलबल के साथ पहुंची हुई है और मामले की जांच कर रही है। बता दें कि इस घटना में जैक्सन हॉस्टल का छात्र घायल हो गया है। वही इस घटना का कारण आपसी वर्चस्व बताया जा रहा है। आपसी वर्चस्व को लेकर आए दिन पटना कॉलेज के कैंपस में घटनाएं होती रहती है, हालांकि पटना कॉलेज के कैंपस में टीओपी थाना भी बने हैं लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस का डर छात्रों के बीच खत्म हो गया है। वहीं, पुलिस के रहते हुए भी छात्रों ने जमकर बमबाजी और गोलीबारी कर दहशत फैलाया है। हालांकि, इस मौके पर पीरबहोर थाने की भी पुलिस पहुंच कर मामले को शांत करने की कवायद शुरू कर दी है। हालांकि, अभी किसी भी छात्रों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


