February 17, 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय में की समीक्षा बैठक, मौन सत्याग्रह कार्यक्रम को बताया सफल एवं असरदार

पटना। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने गांधी मैदान में 12 जुलाई को कांग्रेस द्वारा आयोजित मौन सत्याग्रह की आज पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में समीक्षा बैठक की। उन्होंने गांधी प्रतिमा के समक्ष आयोजित मौन सत्याग्रह कार्यक्रम को सफल एवं असरदार करार दिया। गौरतलब है कि बिहार कांग्रेस ने 12 जुलाई को गांधी मैदान में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में एवं मोदी सरकार के दमनकारी शासन व्यवस्था के खिलाफ विशाल मौन सत्याग्रह का आयोजन किया था जिसमें पूरे राज्य के कोने-कोने से बड़ी तादाद में नेता एवं कार्यकर्ता अपने समर्थकों के हुजूम के साथ भागीदारी दी थी। प्रदेश अध्यक्ष डा. सिंह ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि मौन सत्याग्रह के कार्यक्रम को इस कदर प्रभावशाली एवं असरदार बनाने के लिए मैं कांग्रेस के सभी शीर्ष नेता, प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों एवं पार्टी के मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों, सभी प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारियों का मैं तहेदिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ। अल्प अवधि में जागकर उन्होंने हर चीज का ध्यान रखा एवं आयोजन की बेहतरीन तैयारी की। इसलिए सबका धन्यवाद।

You may have missed