अररिया डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत, खेलने के दरमियान नदी में गिरा

अररिया। बिहार के अररिया जिले के महलगांव थाना क्षेत्र के पैचैली में नदी में गिरकर 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। वही मृतक मासूम की पहचान संस्कार कुमार पिता रंजीत विश्वास पैचैली वार्ड-12 निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की बच्चा घर में खेल रहा था, वही खेलते-खेलते बच्चा घर के बाहर नदी किनारे चल गया और पानी में गिर गया। वही मासूम को नदी में गिरता देख दूर खड़े एक व्यक्ति ने शोर किया, जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गई। वही कुछ देर के तलाशी के बाद बच्चे का शव मिला। वही इसके बाद इस हादसे की सूचना बच्चे के पिता को दी गई। हालांकि, ग्रामीणों ने बच्चे को अस्पताल भी लाया पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मार गांव थाना की पुलिस को दी गई। वही इस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक बच्चा के मामा राहुल कुमार ने बताया कि बच्चा रोज की तरह ही खेल रहा था। खेलते-खेलते कब नदी में गिर गया पता नहीं चला। जब बच्चा मिला तो कोई हरकत नहीं कर रहा था। बच्चे को हम लोग अररिया सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
