October 16, 2026

शर्मनाक : जमुई में गांव युवक ने 5 वर्षीय बच्ची को बनाया हवस का शिकार, खेत में बकरी चराने गई मासूम से किया रेप

जमुई। बिहार के जमुई जिलें से इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आ रहा है। जिलें के चंन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में बकरी चराने गई 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। इस घिनौनी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया। इस घटना की जानकारी के बाद चंद्रमंडी थाने की पुलिस ने आरोपी पिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ बच्ची को सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर PMCH पटना रेफर कर दिया। चंद्रमंडी थाने की महिला SI अर्चना कुमारी ने कहा कि 5 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर उसे PMCH पटना रेफर कर दिया गया है। वही थानाध्यक्ष धुव्र कुमार ने कहा पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करने की अपील करेंगे और आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

You may have missed