February 15, 2026

तेजस्वी को धोखा देकर फिर पाला बदलेंगे मुख्यमंत्री, बीजेपी के साथ मिलकर बनाएंगे सरकार : मांझी

  • नीतीश के बयान पर मांझी का पलटवार, तेजस्वी यादव को किया सावधान

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जीतनराम मांझी महागठबंधन में बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री के इस आरोप पर हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने बड़ा पटवार कर दिया है। जीतन राम मांझी से कहा है कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे और वे तेजस्वी को सिर्फ लॉलपॉप दिखा रहे हैं। मांझी ने भविष्यवाणी की है कि नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए के साथ जाएंगे और बिहार में बीजेपी के साथ सरकार बनाएंगे। मांझी के महागठबंधन से अलग होने के बाद शुक्रवार को पहली बार बोले सीएम नीतीश ने जीतनराम मांझी पर बड़ा आरोप लगा दिया। नीतीश ने कहा कि मांझी महागठबंधन की बातों को बीजेपी तक पहुंचाने का काम किया करते थे। साथ होते तो 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक में हुई बातों को भी बीजेपी तक पहुंचा देते, अच्छा हुआ कि इससे पहले वे अलग हो गए। मांझी के जाने से महागठबंधन और सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। सबको मालूम था कि वह बीजेपी के लोगों से मिल रहे थे। वहां से मिलकर वो सब तय कर लेते थे फिर हमारे यहां भी आकर कहते थे कि हमको कुछ अलग चाहिए। तो हम तो जान ही रहे थे सब बात।
नीतीश कुमार के पास अगर कोई प्रमाण है तो वे उसे सार्वजनिक करें : जीतनराम मांझी
नीतीश कुमार के इस आरोप पर भड़के मांझी ने बड़ी बात कह दी है। जीतनराम मांझी ने कहा है कि नीतीश कुमार के पास अगर कोई प्रमाण है तो वे उसे सार्वजनिक करें। नीतीश कुमार लगातार मर्जर के लिए दबाव बना रहे थे, इसलिए पार्टी के अस्तित्व को बचाने के लिए अलग हो गए। मांझी ने आगे कहा कि नीतीश फिर से एनडीए में मिल जाएंगे और वह तेजस्वी को सीएम कभी नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश एक बार फिर बीजेपी के साथ सरकार बनाएंगे। नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को सिर्फ लॉलीपॉप दिखा रहे हैं। यदि उनके पास मेरे बीजेपी से मिलने के सबूत हैं तो दिखाएं।

You may have missed