October 16, 2026

भागलपुर में बम विस्फोट होने से इलाके में हड़कंप; चार घायल, दो की हालत गंभीर

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिलें में बम ब्लास्ट की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। बम विस्फोट की घटना नाथनगर के मनोहरपुर इलाका स्थित एक बागीचे में हुई है। बम के धमाके में चार लोग घायल हो गये हैं। जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। बताया जाता है कि कुछ बच्चे बागीचे में खेल रहे थे तभी धमाका हुआ और अफरा-तफरी मच गयी। बम ब्लास्ट की पूरा इलाका गूंज उठा। आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा है। वही पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

You may have missed