August 29, 2026

विपक्षी दलों की बैठक से पहले नीतीश की परेशानी बढ़ी, मांझी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कह दी बड़ी बात

पटना। देश में 2024 में लोकसभा चुनाव होने है। जिसको लेकर सभी पार्टिया अपने पार्टी को मजबूत करने में लगी है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हम के प्रमुख जीतनराम मांझी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में सीटों की मांग पर अब सीधे यू टर्न ले लिया है। पहले जीतनराम मांझी लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए 5 सीट पर दावा कर रहे थे। लेकिन अब मांझी इस मांग से सीधे पीछे हट गए हैं। उन्होंने साफ़ साफ़ कह दिया है की अब उनकी पार्टी बिहार के एक सीट पर भी चुनाव नहीं लड़ने जा रही है। पत्रकारों ने जब पूछा की क्या आप मजाक कर रहे हैं। मांझी ने कहा की आप जो समझ सकते हैं समझे। वहीँ 23 जून को आयोजित विपक्षी दलों की बैठक पर कहा की अब विपक्ष के लोग एकजुट हो रहे हैं। हालांकि इस बैठक में आमंत्रित नहीं किये जाने पर मांझी ने कहा की हम क्या हैं, हमें लोग क्या समझते हैं। इससे हमें मतलब नहीं है।