October 16, 2026

बिहार में अगले 24 घंटों में दस्तक देगा मानसून; 32 जिलों में आंधी-बारिश का पूवार्नुमान, गर्मी से मिलेगी राहत

पटना। बिहार के लोगों को अब जल्द ही आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और लू से राहत मिल सकती है। सिक्किम और पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते अपने तय समय पर मानसून बिहार में दस्तक दे सकता है। केरल के तट पर लगभग एक हफ्ते मानसून ने देर से दस्तक दी थी, लेकिन उसके बाद इसका तेजी से प्रसार हो रहा है। ऐसे में 13 से 14 जून के बीच राज्य में मानसून की एंट्री होगी। पटना और गया जिले में 15 जून इसके साथ ही छपरा में 18 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। अगर मानसून अभी की रफ्तार से आगे बढ़ता है तो 20 जून तक पूरे राज्य में इसका असर देखने को मिल सकता है। प्रदेश में मानसून के प्रसार के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। 13 से 14 जून के बीच इस के पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 3 जिलों में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें भोजपुर, औरंगाबाद और बक्सर शामिल हैं। वही विभाग ने प्रदेश के 32 जिलों में बिजली आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। वही रविवार को प्रदेश के 9 जिलों में भीषण गर्मी बनी रही। 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद जिला सबसे गर्म रहा। वहीं पटना का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You may have missed