February 11, 2026

पटना में दिन के उजाले में चोरी कर भाग रहे थे मवेशी, पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना में इन दिनों आपऱाधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। बेखौफ अपराधी आए दिन बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वही ताजा मामला कोतवाली थाना का है। जहां दिनदहाड़े मवेशी चोरों की बड़ी हिमाकत देखने को मिला है। दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके के अदालत गंज के पास का है। जहाँ 2 गाड़ियों में 3 मवेशियों की चोरी कर आरोपी फरार हो रहे थे। वही इसी दौरान स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़कर कोतवाली थाना और डायल 112 की पुलिस को सुचना दी। वही सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मवेशियों से लादे दो वाहनों को कोतवाली थाना लाई है। बता दें कि पकड़ में आए दोनों युवक मवेशी चोर के सहयोगी वाहन चालक हैं। वहीं दो मुख्य मवेशी चोर युवक मौके से फरार हैं। फिलहाल पुलिस फरार मवेशी चोरों की तलाश में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के अदालत गंज स्थित खटाल से पहले भी लगभग 7 मवेशियों की चोरी हुई है। एक बार फिर मवेशी चोर दिन के उजाले में मवेशी चोरी करते पुलिस की गिरफ्त में आये है।

You may have missed