PATNA : पीएमसीएच के निर्माण कार्य के क्रेन की ठोकर से युवक की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
file photo
पटना। राजधानी पटना के पीएमसीएच अस्पताल के निर्माण कार्य मे लगे क्रेन में ठोकर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसके बाद स्थानीय लोग और थाना के सहयोग से घायल को पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के सब्जीबाग मोड़ की है। जहां पीएमसीएच की ओर जा रहे बड़े ट्रक की चपेट में एक युवक आ गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जहां घायल युवक की स्थिति देखकर स्थानीय लोग और मौजूदा पुलिस कर्मियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान 15 वर्षीय शाहीन अख्तर के रूप में की गई है। जो पटना के सब्जीबाग इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं घटना के बाद पीरबहोर पुलिस ने क्रेन के चालक और क्रेन को ट्रैफिक थाने के हवाले कर दिया है। हिरासत में लिए गए ट्रक चालक से पूछताछ कर मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक शाहीन अख्तर मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। वो अपनी बहन के साथ जा रहा था। बहन स्कूटी चला रही थी। अस्पताल के निर्माण कार्य मे लगे ट्रक की चपेट में आ जाने से वह घायल हो गया था। गंभीर स्थिति में इलाज के लिए पीएमसीएच लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि विक्षिप्त होने की पुष्टि नही हुई है। पुलिस के मुताबिक परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना कैसे हुई। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है। हालांकि परिजनों के द्वारा किसी तरह की लिखित शिकायत पुलिस को नही दी गई है।


