October 16, 2026

आईपीएल फाइनल पर फिर मंडरा रहा बारिश का खतरा, मैच रद्द हुआ तो इस बार गुजरात की टीम बनेगी चैंपियन

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आज रिजर्व डे पर चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल के इतिहास में ये पहली बार है, जब फाइनल रिजर्व डे पर हो रहा है। रविवार को अहमदाबाद में बारिश होती रही, इस कारण मैच नहीं हुआ। इसी वजह से आज शाम 7:30 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल के फाइनल मैच के बीच अहमदाबाद के मौसम की बात करें तो एक्वा वेदर के मुताबिक आज शाम 5 बजे के आसपास बिजली गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, बीबीसी वेदर के मुताबिक, शाम करीब शाम 6 बजे से साढ़े नौ बजे तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इस तरह देखें तो आज भी मैच कुछ समय के लिए बाधित रह सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। सुपर किंग्स 10वीं बार फाइनल खेलेगी, टीम ने 4 बार खिताब जीता है। वहीं गुजरात लगातार दूसरे साल फाइनल में पहुंची है, टीम पिछले साल ही चैंपियन भी बनी थी। रात 9:35 बजे तक भी अगर मैच शुरू हुआ तो पूरे 20 ओवर का खेल होगा। वही 9:35 बजे के बाद मैच शुरू होने पर ओवर्स कम किए जाएंगे। 9:45 बजे मैच शुरू होने पर 19 ओवर, 10 बजे 17 ओवर और 10:30 बजे शुरू होने 15-15 ओवर का खेल होगा। रात 12:06 बजे तक कट-ऑफ टाइम रहेगा, अगर तब तक भी 5-5 ओवर का खेल शुरू नहीं हुआ तो मैच रद्द करार दिया जाएगा।
मैच रद्द हुआ तो इस बार गुजरात की टीम बनेगी चैंपियन
वही अगर बारिश के कारण आज भी मैच रद्द हुआ तो लीग में टॉप पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। गुजरात टाइटंस आईपीएल लीग समाप्त होने के बाद टॉप पर थी। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दूसरे स्थान पर थी। ऐसे में अगर आज आईपीएल फाइनल नहीं होने पर गुजरात विजेता होगी और लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा करेगी। पिछले सीजन के वेदर प्लेइंग कंडीशन के मुताबिक रिजर्व डे पर भी फाइनल नहीं होने की स्थिति में लीग में टॉप पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किए जाने की बात कही गई थी। रविवार के फाइनल मैच का टिकट खरीदने वाले दर्शकों को नया टिकट नहीं खरीदना होगा। फिजिकल टिकट रखने वाले दर्शक पिछले टिकट पर ही स्टेडियम में एंट्री कर सकेंगे। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच से बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। यहां चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम से बिल्कुल उलट माहौल होगा। तेज गेंदबाजों के लिए पेस और बाउंस होगा तो आउटफील्ड भी तेज होगी। स्पिन गेंदबाजों को इस पिच पर काफी परेशानी होती है। शाम के समय ओस भी अहम भूमिका निभाएगी। वही रविवार की तरह सोमवार को भी अहमदाबाद में भारी बारिश की आशंका है। रात में मैच के दौरान ही तेज हवा-आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है।

You may have missed