February 11, 2026

पटना में फ्लिपकार्ट से आया शराब : सैनिटाइजर ऑर्डर करने पर 20 हजार की शराब पहुंचा, पुलिस ने किया जब्त

पटना। राजधानी के बिहटा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन माध्यम से शराब की डिलीवरी हुई है। पुलिस ने ऑनलाइन ऐप के जरिए आर्डर किए गए दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किए हैं। लगभग 180ml के टेट्रा पैक के 96 पीस व्हिस्की के पुलिस ने जब्त किए हैं। एक शख्स ने सैनिटाइजर ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी शराब की की गई। लगभग 18 लीटर शराब जब्त की गई जिसकी बाजार मूल्य लगभग बीस हजार रुपए है। बिहटा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि फ्लिपकार्ट के जरिए एक व्यक्ति ने सैनिटाइजर का ऑर्डर दिया था, लेकिन सैनिटाइजर की जगह शराब की दो पेटी पहुंची है। इसके बाद जब व्यक्ति ने पेटी को खोला तो देखा कि शराब अंदर रखी हुई है। शख्स ने तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पेटी को जब्त कर लिया है और दोनों व्यक्ति से पूछताछ में जुटी हुई है। साथ ही जिस जगह से यह शराब आई है, उसका भी पता लगाया जा रहा है।

You may have missed