August 28, 2026

पटना में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

पटना। राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में आज एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। वही यह पूरा मामला मसौढ़ी के सकरपुरा गांव के समीप की है। जहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, इस घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। वहीं नाराज ग्रामीणों ने मसौढ़ी कादिरगंज सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर ही प्रदर्शन करने लगे। गुस्साए ग्रामीण ट्रक को भी पकड़ने की मांग को लेकर घंटों अड़े रहे। वही सूचना पर मसौढ़ी थाना और धनरूआ थाना घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय RJD नेता संजीव सुमन के साथ मिलकर किसी तरह ग्रामीणों का गुस्सा शांत करवाया। वही इसके बाद जाम हटवा कर परिचालन को सुचारु रुप से चालू करवाया। बता दें कि मृतक नासिरनाचक का रहने वाला था, जो किसी कार्य से पकड़ी आया हुआ था। जहाँ से लौटने के क्रम में यह हादसा हो गया। वही सड़क जाम हटवा कर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए पटना PMCH भेज दिया। मृतक की पहचान मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नासिरनाचक गाँव निवासी पप्पू प्रसाद के रूप में हुई है। वही इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may have missed