February 12, 2026

ख़ुशी मातम में तब्दील : ईद की शॉपिंग कर घर लौट रहे दंपति को बस ने मारी टक्कर, पति की मौके पर मौत

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी बुरी तरह से घायल है। वही यह घटना चिरैया थाना क्षेत्र के गंगा पीपल चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि ईद का सामान लेकर दंपति घर लौट रहा था। वही इसी दौरान एक अनियंत्रित बस की चपेट में आने से हादसा हो गया। वही यह घटना करीब 10:00 बजे की है। मृतक की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बिरता चौक निवासी सद्दाम हुसैन के रूप में हुई है। वहीं घायल पत्नी शाहिस्ता है। बता दे की दोनों मोतिहारी ईद का कपड़ा खरीदने बाजार गए थे। शॉपिंग में लेट होने की वजह से वह रात करीब 10:00 बजे अपने घर घोड़ासहन के लिए बाइक से निकले। इसी बीच चिरैया थाना क्षेत्र के गंगा पीपल गांव के पास एक अनियंत्रित बस की चपेट में आ गए।

वही इस घटना में सद्दाम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी शाहिस्ता गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आसपास के लोगों ने नजदीक के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी स्थिति गंभीर होने लगी, जिसके बाद डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर के रेफर कर दिया। वही चिरैया थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस टीम को घटना स्थल पर भेजकर घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। स्थिति नाजुक बनी हुई है। पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

You may have missed