September 20, 2026

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने गाया ‘बिहार में जंगलराज बा’, यूजर्स बोले- मनीष कश्यप के बाद अब अगला नंबर आपका है

पटना। लोक गायिका नेहा राठौर ने एक बार फिर से बिहार में का बा गाया है। गाने में इस बार चाचा-भतीजे की जोड़ी को निशाने पर है। गाने के बोल हैं- रामनवमी के जुलूस में पत्थरबाजी जारी बा, चाचा-भतीजा के चक्की में पीस रहल बिहारी बा, बिहार में जंगलराज के आहट बा। चाचा के चरणों में भतीजे के चारों धाम बा। अब तक नेहा राठौर पर बीजेपी के खिलाफ गाने के आरोप लगते थे। पिछले महीने यूपी पुलिस ने यूपी में का बा पार्ट-2 गाने पर नोटिस दिया था। इधर, बिहार में का बा पार्ट-2 गाने पर यूजर्स ने नेहा को बड़ी सलाह दी है। कहा है कि चाचा-भतीजे की जोड़ी से बचकर रहना नहीं तो जेल में डलवा देंगे। नेहा ने अपने गीत में रामनवमी पर नालंदा और सासाराम में हुई हिंसा का जिक्र किया। 10 लाख नौकरी के वादे को भी याद दिलाया। बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर भी सरकार को निशाने पर लिया।
नोटिस का सामना कर चुकी हैं नेहा
बता दें नेहा सिंह राठौर अपने पॉलिटिकल सटायर के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं। वे पारंपरिक लोकगीत भी गाती हैं और बड़ी बात यह कि बिना कोई साज-बाज के गाना गाती है। कोई स्टूडियो भी नहीं वह अपने घर में ही वीडिया शूट करती हैं। इस सब से बड़ी बात यह कि नेहा अपने पॉलिटिकल सटायर खुद लिखती भी हैं। कुछ महीने पहले यूपी में का बा लिखने और गाने की वजह से उन्हें नोटिस भी मिल चुकी है। लेकिन इसका सामना भी नेहा ने बोल्डली किया।

You may have missed