February 12, 2026

अररिया में एसएसबी जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हाथ की नसे भी काटी

अररिया। बिहार के अररिया जिले में एसएसबी के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि एसएसबी के 56वीं वाहिनी मुख्यालय बथनाहा में पदस्थापित एसएसबी जवान प्रकाश सिंह थायत ने बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फांसी लगाने से पहले जवान ने हाथ का नस काटकर मरने की कोशिश की, मगर सफल नहीं हुए। इसके बाद बाथरूम में जाकर फांसी के फंदे से झूल गए। मृतक जवान डुब्बाटोला में पोस्टेड थे, जहां से ट्रांसफर के बाद दो दिन पूर्व ही बथनाहा मुख्यालय आए थे। जानकारी के अनुसार वह हवलदार के पद पर थे। मृतक जवान प्रकाश सिंह थायत मूलरूप से उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के पुराना गांव रहने वाले थे।

 

You may have missed