February 16, 2026

बगहा में शादी का झांसा देकर युवक ने विधवा का किया यौन शोषण, एफआईआर दर्ज होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बगहा। शादी का प्रलोभन देकर एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बगहा के दरअसल पटखौली ओपी की एक विधवा महिला महिला थाना में आवेदन देकर दुष्कर्म का एफआईआर दर्ज कराया है। एफआईआर दर्ज करने के साथ ही पुलिस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दर्ज शिकायत में महिला ने बताया है कि एक साल पहले नगर थाना के रतनमाला निवासी किशोर कुशवाहा उसके संपर्क में आए और उसके मोबाइल से बातचीत करने लगे। बातचीत में ही शादी करने की बात कही तो उसके बातों पर विश्वास हुआ और दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। उसके बाद किशोर कुशवाहा बाहर से मजदूरी कर अपने घर लौटे और बीते साल 31 दिसम्बर को उसके घर पर आए और शादी करने के वादा कर शारीरिक संबंध बनाए उसके बाद 25 फरवरी तक महिला के साथ रहे।

वही 26 फरवरी को वे यह कहकर गए कि हम बाहर जा रहे है। दो चार दिन बाद आते है तो शादी कर घर ले चलेगे। उसके बाद से महिला को मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। जब दूसरे नंबर से फोन कर शादी करने की बात कहा जा रहा है तो वह शादी करने से इन्कार कर रहे है। मामले में महिला थाने के थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि महिला के आवेदन पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा महिला का मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच भेजा गया है। महिला का 364 का बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा।

You may have missed