जदयू में इस्तीफा देने का सिलसिला जारी : पूर्व महासचिव सहित दो दर्जन नेताओं ने JDU का छोड़ा हाथ, मूल सिद्धांतों से भटकने का आरोप
पटना। जदयू में इस्तीफा देने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दे की JDU के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता ई. शंभूनाथ सिन्हा ने 2 दर्जन से अधिक पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ JDU की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बता दे की पटना में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में सिन्हा ने पार्टी एवं उसके नेतृत्व पर अपने मूल सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाते हुए कहा कि जयप्रकाश नारायण, कर्पूरी एवं लोहिया के सिद्धांतों पर चलने का दावा करने वाली पार्टी आज सिर्फ सुविधाभोगी अवसरवादियों की एक जमात बनकर रह गई है। वही उन्होंने कहा की हजारों कार्यकर्ताओं के बलिदान से जिस पार्टी का निर्माण किया गया था, उसी पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं को अपमानित कर पार्टी विरोधी ताकतों को सम्मानित किया जा रहा है। पार्टी के सर्वेसर्वा नीतीश कुमार का नैतिक बल आज इतना कमजोर हो चुका है कि वह इस अराजक परिस्थिति को यथावत बनाए रखने के लिए मजबूर हैं। वही आगे सिन्हा ने कहा कि पार्टी के 90 प्रतिशत कार्यकर्ता आज घुटन की स्थिति में हैं। इस संबंध में कई बार मैंने CM से मिल कर उन्हें इस स्थिति से अवगत कराने का प्रयास किया, परंतु अफसोस है कि नीतीश कुमार आज तक इस दिशा में कोई कार्रवाई करने में असमर्थ दिखे। जिस 80 लाख सदस्यों का दावा यह पार्टी कर रही है। वही उन्होंने कहा की 3 वर्ष पहले स्वामी सहजानंद सरस्वती की विचारधारा में आस्था रखने वाले हजारों लोगों ने राष्ट्रवादी जन कांग्रेस पार्टी का गठन किया था। जिसका विलय जदयू में कराया गया। विलय के समय सिर्फ यही शर्त रखी गई थी कि सभी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा की जाएगी। लेकिन अफसोस है कि CM अपने एक सामान्य से उस वादे को भी पूरा नहीं कर पाए, बल्कि इसके ठीक विपरीत उन्हें अपमानित किया गया। ऐसी परिस्थिति में पार्टी में बने रहना अब बिल्कुल संभव नहीं रह गया है। अतः आज अपने तमाम साथियों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा कर रहा हूं।
इन लोगों ने जदयू से इस्तीफा दिया
बता दे की शम्भूनाथ सिन्हा के साथ इस्तीफा करने वालों में जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष ई शशिकांत, महासचिव धीरेन्द्र चौधरी, जदयू किसान प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, महासचिव डॉ. संजय कुमार, मंजेश शर्मा, अमरेंद्र कुमार, किसान प्रकोष्ठ के पूर्व गया जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, पटना महानगर जदयू के पूर्व उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, कौशलेन्द्र मिश्र, उनय कुमार और मुकेश कुमार आदि शामिल हैं।