February 19, 2026

ईडी की छापेमारी के बाद अब सीबीआई ने तेजस्वी को भेजा समन, जानें पूरा मामला

पटना। बिहार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलों मेन फंसते हुए नजर आ रहे हैं। इनको जमीन से जुड़ें घोटाले मामले में सीबीआई के तरफ से समन जारी किया गया है। इससे पहले ईडी की टीम ने बीते कल तेजस्वी प्रसाद यादव के दिल्ली आवास पर रेड की थी। जहां से टीम ने 70 लाख कैश, दो किलो सोना और 1900 डॉलर मिले। बरामद सोने में डेढ़ किलो जेवर और 540 ग्राम सोने का सिक्का है। इसके बाद अब इनको सीबीआई के तरफ से समन जारी किया गया है। इससे पहले भी 4 फरवरी को सीबीआई ने तेजस्वी यादव को समन भेजा था. लेकिन वो सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए थे। लेकिन वह विधानसभा सत्र चलने का हवाला देकर दिल्ली नहीं पहुंचे थे। हालांकि, इस बीच वो लगातार दिल्ली में रहे। इसके अलावा आज भी सीबीआई ने उन्हें बुलाया है। इससे पहले ED ने शुक्रवार को लालू यादव के करीबियों के दिल्ली, मुंबई, नोएडा और पटना में 15 जगहों पर छापेमारी की थी। इनमें दिल्ली तेजस्वी यादव के घर,लालू की तीन बेटियों हेमा, रागिनी और चंदा का घर भी शामिल था। इनके अलावा, लालू के समधी जितेंद्र यादव के गाजियाबाद स्थित आवास पर भी छापा डाला गया था।

You may have missed