सूबे में शराबबंदी-तीन शराबी समेत तस्कर गिरफ्तार,तीन बच्चों की मां की शिकायत पर शराबी पति भी गया जेल

पटना/बिहटा।किशोर चौहान)सूबे में शराबबंदी के बाद भी पीने-पिलाने वाले नहीं मान रहे है।शराब से जुड़े लोगों को पकड़ने के लिये पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान के तहत बिहटा पुलिस ने अलग-अलग जगहों से हंगामा करते तीन शराबी व 2 लीटर देशी शराब के साथ एक सप्लायर को गिरफ्तार किया गया।पकड़े गए शराबी में तीन बच्चों की मां द्वारा गिरफ्तार करवाया गया उसका पति शामिल है।गिरफ्तार शराबी में बभनलई निवासी नथुन प्रसाद के पुत्र धर्मवीर कुमार उर्फ धर्मबीर प्रसाद व चंद्रमा शर्मा के पुत्र वीरेंद्र शर्मा,बिहटा निवासी कृष्णा प्रसाद के पुत्र रंजीत कुमार तथा सप्लायर बिहटा के शिव शक्ति नगर निवासी स्वर्गीय रामाशीष महतो के पुत्र संजीत कुमार है।थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि तीनों शराबी को नशे में हंगामा करते पकड़ा गया है।बिहटा की महिला निशा देवी की शिकायत पर उसके पति रंजीत कुमार को पकड़ा गया है।निशा देवी का कहना है कि वह तीन बेटियों की मां है। उसका आरोप है कि पति हमेशा शराब पीकर उनलोगों के साथ मारपीट करता रहता है।सभी पर बिहार उत्पाद व मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा सोमवार को न्यायालय के आदेश पर चारों को जेल भेज दिया गया है।

You may have missed