February 11, 2026

पालीगंज में सोन नदी क्षेत्र के किसानों ने किया बैठक

पालीगंज। सोमवार को अनुमंडल क्षेत्र के अंकुरी गांव में सोन नहर क्षेत्र के किसानों ने नहरों की आधुनिकीकरण व कदवन डेम निर्माण कराने की मांग को लेकर बैठक किया।

जानकारी के अनुसार पालीगंज अनुमंडल के अंकुरी गांव में सोन नदी क्षेत्र के किसानों ने बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता शिवप्यारे सिंह ने किया। मौके पर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के संयोजक सह बैठक के मुख्य वक्ता डॉ. श्यामनन्दन शर्मा ने बताया कि सोन नदी का आधुनिकीकरण व कदवन डेम का निर्माण होने के बाद ही किसानों को जल संकट से छुटकारा मिलेगी। इस दौरान किसानों ने कदवन में जलाशय निर्माण, नहरों की आधुनिकीकरण, नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने व अरवल के भेड़हरिया इंग्लिश गांव के पास सोन नदी से लिफ्ट इरिगेशन बनाने की मांग कर रहे थे।
मौके पर माले नेता अनवर हुसैन ने बताया कि 11 नवंबर को पालीगंज के मिल्की नहर पर स्थित किसान भवन परिसर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है। जिसमें किसानों से हज़ारों की संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है। मौके पर किसान बाल्मीकि सिंह, मुखिया सुनिल कुमार, किसान नेता संजय सिंह, पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, सुशील सिंह, विजय सिंह, योगेंद्र सिंह के अलावे अन्य किसान मौजूद थे।

You may have missed